खोजें

MP:10 दिन के अंदर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है BJP

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे वैसे बीजेपी अपनी तैयारियां और प्रत्याशियों की सूचि जारी करती जा रही है। आगामी चुनाव को लेकर BJP ने 39 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब चर्चा है कि 10 दिन के अंदर बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। सूत्रों का कहना हैं कि केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी जारी की जाएगी। सूत्र के मुताबिक दूसरी सूची में बीजेपी के करीब 15 आकांक्षी विधानसभा हो सकती है। मालवा और ग्वालियर चंबल संभाग की सीटों पर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होगी। समीक्षा के बाद केंद्रीय नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

बता दें कि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी हारी हुई 39 सीटों पर नामों का ऐलान किया था. 39 सीटों में 8 SC, 13 ST, OBC 13 और सामान्य के 5 उम्मीदवार शामिल है. जबकि एमपी में 35 SC और 47 SC सीटें हैं. इस तरह कांग्रेस से पहले बीजेपी ने टिकट को लेकर दांव खेला है. पहली सूची में नेताओं के बेटे, बहू और पूर्व विधायकों को भी टिकट मिला है.

Exit mobile version