MP: गौ हत्या को लेकर बीजेपी और कांग्रेस प्रवक्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर लगाए आरोप

इंदौर। मध्यप्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली हैं। साथ ही बीजेपी और कांग्रेस के प्रवक्ता सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आ रहे हैं। एक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कमलनाथ पर जमकर आरोप लगाए, तो दूसरी और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संतोष गौतम ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सरकार को सवालों के खटघरे में खड़ा किया।


बता दें कि इन दिनों यूथ से लेकर हर व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव बना रहता हैं। जिस कारण दोनों ही पार्टियां सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहना चाहती हैं। बीजेपी आईटी सेल पहले से ही काफी मजबूत है तो वहीं कांग्रेस भी अब अपने आईटी सेल को मजबूत करने के लिए लगातार ट्विटर पर एक्टिव होती नजर आ रही है।

Exit mobile version