MP: प्रदेश अध्यक्ष का सह भोज: घरों से टिफिन लेकर आए कार्यकर्तायों ने एक साथ किया भोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष VD Sharma ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर टिफिन बैठक की। जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने घरों से टिफिन लेकर आए और सब ने एक दूसरे के टिफिन से सह भोज किया। इस दौरान वीडी शर्मा अपने हाथों से वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं को भोजन परोसते दिखाई दिए। बता दें कि मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर चल रहे विशेष संपर्क अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा गुरुवार को खजुराहो पहुंचे। जहां उन्होने बाबा मतंगेश्वर के दर्शन किए हैं। इसी के साथ वे अलग अलग क्षेत्र में बीजेपी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं रात के समय विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक की।

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ आमजनों को अधिक से अधिक दिलाने तथा राजनगर विधानसभा में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई।

Exit mobile version