
भोपाल : महिलाओं ने निकाली गैस सिलेंडर की अर्थी, मंहगाई पर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
भोपाल/राजकमल पांडे। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ-साथ अब गैस सिलेण्डर के भी दाम बढ़ गए हैं, जिसका महिलाओं द्वारा आज भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया. गैस सिलेंडर के दाम बीते 2 दिन पहले 50 रूपये बढे हैं जिसके बाद अब गैस सिलेंडर के दाम 775 रूपये हो गए हैं. आपको बता दें कि जुलाई 2020 से फ़रवरी 2021 तक में 175 रुपये गैस सिलेंडर के दाम बढे हैं.