MP: BDS की छात्राओं ने लगाया आरोप: यूथ कांग्रेस के नेताओं ने पैसे लेकर नहीं किया काम

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में BDS की छात्राओं ने यूथ कांग्रेस के नेताओं पर मेडिकल की छात्राओं से पैसे लेकर भी काम नहीं करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत छात्राओं ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास से शिकायत की है। यूथ कांग्रेस नेताओं पर पैसे लेकर काम करने के आरोप पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी संस्कृति यही है। वहां बिना पैसे के तो कोई काम होता नहीं है। यह कांग्रेस का असली चेहरा जो बेटियां बता रही है. नीचे से ऊपर तक यही है. इसलिए हमने वल्लभ भवन को दलाली करना बताया था। इनकी 15 महीने की सरकार देख लो. कोई कांग्रेस का कार्यकर्ता भी नहीं कह सकता कि बिना पैसे दिए काम करा लिया हो।

बता दें कि यूथ कांग्रेस के वाइस प्रसिडेंट गोपील कोटवाल और उत्कर्ष पटेरिया पर कोर्ट में केस लगाने BDS के कई छात्रों से पैसे लेने का आरोप लगा है. 6 महीने से ज्यादा का समय होने के बाद भी छात्रों के पैसे नहीं लौटाए गए हैं. छात्राओं ने यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास से इसकी शिकायत की है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी मामले की शिकायत की है. कोर्ट में केस लगाने के नाम पर रुपये लिए थे. बीवी श्रीनिवास ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version