MP: पुलिसकर्मियों पर हुआ हमला: सामने आया VIDEO

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां उज्जैन जिले की घट्टीया तहसील क्षेत्र स्थित झितरखेड़ी गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने गई पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। और भीड़ खड़े कुछ उत्पातियों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की गाड़ी के कांच फोड़ दिए गए। वहीं पथराव में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

ADM संतोष टैगोर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में लगी एक अंबेडकर की प्रतिमा के आस पास तार फेसिंग हटाने की टीम कर्रवाई कर रही थी। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था उसी दौरान कुछ उत्पातियों ने उत्पात मचाया और पथराव कर दिया। फिलहाल मौके पर आलाधिकारी व पुलिस टीम ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।

Exit mobile version