MP:सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आदिवासियों के मुद्दे पर जमकर हुआ हंगामा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की आखिरी कार्यवाही आज 11 जुलाई से शुरू हो गई है, जो 15 जुलाई तक चलेगी। वहीँ मंगलवारको सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आदिवासियों के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। साथ ही खरगोन बस हादसे के मृतकों और ओडिशा के बालासोर में रेल हादसे में मृतकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सीधी कांड मामले में चर्चा कराने की मांग की। कमलनाथ ने सीधी कांड को शर्मनाक बताया। जिस पर संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ को रोका. इसी बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस हुआ। हंगामे के चलते विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनिट के लिए फिर स्थगित कर दी गई।

Exit mobile version