खोजें

MP: कृषि विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव; 54 लाख किसानों की फसल का होगा बीमा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय रह गया। जिस कारण मौजूदा सरकार सभी वर्गों को साधने के लिए तरह तरह की प्रयास कर रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी महिला और युवाओं के बाद अब किसानों को सौगात देगी। बीजेपी सरकार 54 लाख किसानों की फसल का बीमा कराएगी। चुनाव के बीच महिला, युवाओं के बाद अब बीजेपी किसानों को राहत देने वाली है। 54 लाख लघु और मध्यम किसानों की फसल का बीमा बीजेपी सरकार भरेगी। कृषि विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। बीजेपी इसे घोषणा पत्र में भी शामिल कर सकती है।

कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि, किसानों की फसल बीमा का प्रस्ताव कृषि विभाग ने तैयार किया है। उन्होंने कहा कि, 54 लाख किसानों के बीमा की राशि भरने का यह प्रस्ताव है। बता दें कि, प्रदेश में एक करोड़ 6 लाख किसान है। जिसमें से करीब 54 लाख किसानों की फसल का बीमा नहीं होता है।

Exit mobile version