खोजें

MP: नेता प्रतिपक्ष और कमलनाथ के बाद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने लौटाया Tablet

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में बयान बाजी की सियासत के बाद अब विधानसभा के बजट सत्र में विधायकों को बांटे गए टैबलेट पर सिसायत थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस पार्टी के विधायक लगातार विधानसभा में बांटे गए टैबलेट को चाइना मॉडल बताकर विरोध जता रहे हैं। बजट सत्र के बाद सबसे पहले विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने लौटाने की घोषणा कर टैबलेट लौटा दिया था। उसके बाद पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने टैबलेट की जरूरत होने का हवाला देकर लौटा दिया था। अब पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने भी लौटाने के लिए पत्कीर लिखा है।

वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने टैबलेट लौटाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिख कर कहा कि एक तरफ चीन के सामान का विरोध हो रहा है। और वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार चीन में असेंबल टैबलेट विधायकों को देकर दोहरा रवैया अपना रही है। कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। इसलिए मैं विधानसभा को चाइना में एसेंबेलेड टैबलेट वापस करता हूं।

Exit mobile version