MP: राजधानी में AAP का प्रदर्शन

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक और बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा दौरा कर रहे हैं तो वहीँ दूसरी और आम आदमी पार्टी चुनवि मैदान में फतह करने के लिए जोरों शोरों से तयारी करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी भोपाल सहित कई जिला में आप का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

आम आदमी पार्टी आज केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में एक साथ प्रदर्शन करेगी। आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश की राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर दोपहर 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Exit mobile version