MP: 5 साल के मासूम को किडनैप कर मांगी 50 लाख की फिरौती, आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल में एक रिटायर्डकर्मी ने 5 साल के बच्चे को स्कूल से अगवा कर 50 लाख के फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।अपहरण की घटना स्कूल में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मोबाइल ट्रेस कर किडनैपर को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस किडनैपर की चंगुल से बच्चे को छुड़ाकर सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बतादें कि कोतवाली अंतर्गत वार्ड नं 7 के रहने वाले 5 साल का बच्चा अभिनव मिश्रा ज्ञानोदय स्कूल में कक्षा 1 में पढ़ता है। जब वह रोज की तरह स्कूल गया, तभी दूर के रिश्तेदार मूलचंद बच्चे को स्कूल से किडनैप कर छत्तीसगढ़ चला गया। इस दौरान किडनैपर परिजनों से 50 लाख रुपए की डिमांड करता रहा। अपहरण की जनाकारी लगते ही बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली में की। पुलिस ने किडनैपर के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल में जुट गई। साथ ही किडनैपर के मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर कोतवाली पुलिस ने किडनैपर को छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
वहीँ पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। परिजनों के बिना जनाकारी के स्कूल से बच्चे को बड़ी आसानी से किडनैपर के हवाले कर दिया था। मामले में कोतवाली प्राभारी योगेन्द्र सिंह परिहार का कहना है कि स्कूल से बच्चे के उसके एक दूर रिश्तेदार द्वारा ले जाया गया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को मनेंद्रगढ़ से गिरफ्तार कर बच्चे को दस्तयाब कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


.jpg)

