खोजें

MP: 14 अगस्त को बाबा भोलेनाथ की शरण में जाएंगे कमलनाथ: सवारी में होंगे शामिल

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। सावन का पवित्र पवित्र महीने में उज्जैन के बाबा महाकाल में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ कमलनाथ 14 अगस्त यानी सोमवार को महाकाल में दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही कमलनाथ महाकाल की सवारी में भी शामिल होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ सावन के 6वें सोमवार को उज्जैन जाएंगे। कमलनाथ के उज्जैन दौरे से सियासत में हालचल हो रही है। सीएम शिवराज सिंह अक्सर उज्जैन में पत्नी संग बाबा महाकाल के दर्शन करने जाते हैं। इसी बीच चुनाव के माहौल में कमलनाथ इस सावन के सोमवार में पहली बार महाकाल की सवारी में शामिल होंगे। वहीं इन दिनों बाबा महाकाल की सवारी नेताओं को काफी पसंद आ रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ बाबा महाकाल की सवारी में शामिल हुए थे। अब अगले सोमवार को पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल होने जा रहे हैं।

Exit mobile version