MP: सरकारी दफ्तर बना शराब का अड्डा: आधी रात को फूड एंड ड्रग मुख्यालय में छलका जाम; देखें वीडियो

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तर में शराब पार्टी का एक वीडियो सामने आया है। जहाँ सरकारी दफ्तर में देर रात बाहरी लोगों के साथ स्टाप के लोग जाम छलकाते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालाँकि THE लोकनीति वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला फूड एंड ड्रग मुख्यालय का है। जहाँ रात में बाहरी लोगों के साथ कर्मचारी शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सरकारी दफ्तर के टेबल पर बैठकर जाम छलकाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि जिस वक्त कर्मचारी पार्टी कर रहा थे उस समय लैब में महिलाएं ड्यूटी पर और काम कर रही थी। भोपाल की ईदगाह हिल्स स्थित फूड एंड ड्रग मुख्यालय में कर्मचारी बाहरी लोग के साथ जाम छलका रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पार्टी में नजर आने वाले विभाग के तकनीकी सहायक को निलंबित किया गया है।

Exit mobile version