
भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी के भ्रष्टाचार और 50 फीसदी कमीशन वाले ट्वीट को लेकर बीजेपी ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है। बीजेपी की कानूनी कार्रवाई की बात कर रही है। जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि एमपी में भ्रष्टाचार के हजारों मामले हैं किन-किन पर केस करेगी बीजेपी। अब जब खुलासा हो रहा है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का तो उनके पास उपाय क्या बचा है। बीजेपी के ठेकेदारों के 50% कमीशन वाले लेटर को फर्जी बताने पर कहा कि- लेटर फर्जी हो सही हो यहां खड़े हुए लोगों से पूछ लीजिए। यह सब लोग आपको एक नहीं 100- 200 पत्र और बता देंगे।
मध्य प्रदेश में ठेकेदारों के संघ ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है।
कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में BJP भ्रष्टाचार का अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।… pic.twitter.com/LVemnZQ9b6
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 11, 2023
साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी को सब कुछ याद आने लगा है। संत रविदास याद आने लगे सब कुछ याद आने लगा यह तो हालत है, लेकिन सोचते हैं कि जनता का ध्यान मोड़ पाएंगे लोगों को गुमराह कर पाएंगे। मध्य प्रदेश के मतदाता ने तय कर लिया है बड़े प्यार से शिवराज सिंह को विदा करेंगे।