Mission 2023 : प्रियंका गांधी भी आएंगी MP के दौरे पर, ये है कांग्रेस का बड़ा प्लान

भोपाल : साल 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपनी तैयारी में जुट गई है। चुनाव से पहले कांग्रेस के कद्दावर नेता मध्यप्रदेश का दौर करेंगे, जिसमें अभी का सबसे बड़ा नाम राहुल गांधी का है। दरअसल, कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करने जा रहीं है, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे है। राहुल गांधी ये यात्रा करते हुए मध्यप्रदेश भी पहुंचेंगे। जहां वो करीब 16 रुकेंगे।

इतना ही नहीं खबर है कि इस दौरान कांग्रेस की फायर ब्रांड नेत्री प्रियंका गांधी भी उनके साथ इस यात्रा में रहेंगी। दरअसल, कांग्रेस प्रियंका गांधी को भी मध्यप्रदेश लाने वाली है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। रोड मैप भी तय किया जा रहा है। बताया जा रह रहा है कि प्रियंका गांधी एमपी के मालवा में दो दिन तक रहेंगी और भारत जोड़ो यात्रा का संदेश भी देंगी। मालवा के इंदौर और उज्जैन को इसके लिए उपयुक्त शहर बताया जा रहा है।

कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पटेल ने बताया कि प्रियंका गांधी जल्द ही एमपी आने वाली हैं। इसका रोड मैप भी बनाया जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में जोश आएगा।

कहते हैं कि एमपी की सत्ता का रास्ता मालवा से होकर जाता है। जो मालवा का फतह कर लेता है उसकी मध्यप्रदेश में सरकार बन जाती है। यही वजह कि मालवा निमाड़ की 66 सीटों पर एक बार फिर जोर आजमाइश होने वाली है। कांग्रेस का भविष्य मानी जा रहीं प्रियंका गांधी जल्द ही एमपी में दस्तक देने जा रही हैं। इसके लिए मालवा में उनकी आगवानी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version