खोजें

मामा का हेलीकॉप्टर हुआ खराब! सड़क मार्ग से रवाना हुए CM शिवराज

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान आज नर्मदापुरम जिले के दौरे पर हैं। इसी बीच अचानक मुख्यमंत्री शिवराज के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके चलते सीएम बनखेड़ी से सिवनी मालवा सड़क मार्ग से रवाना हुए। साथ ही भोपाल से दूसरा हेलीकॉप्टर रवाना किया गया।

इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने हेलिकॉप्टर खराब होने के बाद वीडियो जारी कर कहा कि सिवनी मालवा के मेरे प्रिय भाइयों-बहनों, बनखेड़ी में अचानक हेलिकॉप्टर खराब हो जाने के कारण मैं समय से आपके बीच नहीं पहुँच पाया। इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं सड़क मार्ग से लगातार सफर करके आपसे मिलने पहुँच रहा हूँ। आपसे मिले और बात किये बिना नहीं जाऊँगा।

Exit mobile version