खंडवा : साधु के साथ हैवानियत करना युवक को पड़ा महंगा, भेजा गया जेल….की थी मारपीट, काट दी थी जटाएं

खंडवा : हालही में मध्यप्रदेश के खंडवा से एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें एक युवक साधु के साथ हैवानियत करते हुए दिख रहा था। बताया जाता है कि साधु को मारने वाले का नाम प्रवीण गौर है और वह रेणुका रेस्टोरेंट के संचालक रमदास गौर का बेटा है।

वीडियो में देखा गया है कि उस युवक ने साधु को पहले घसीटा और फिर पीटा। इसके बाद भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने गंदी-गंदी गालियां दीं और साधु की जटाएं (बाल) काट दिए। उसने साधु के साथ इसलिए बर्बरता क्योंकि उसे उनका सच बोलना सहन नहीं हुआ।

दरअसल, आरोपी ने साधु से अपना भविष्य पूछा था। जिसपर साधु ने उसे कहा कि उसकी पत्नी कभी वापस नहीं आएगी। बस यह सुनते ही आरोपी साधु पर जानवरों की तरह टूट पड़ा। वहीं, इस घटना को लोगों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही खुद प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामलें को संज्ञान में लिया, और इस घटना की निंदा की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन लिया, और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया‌ ‌गया है। मध्य प्रदेश में कानून का राज है और ऐसे कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version