खोजें

भाजपा की कथनी-करनी में सिर्फ फर्क नहीं बल्कि विरोधाभास भी है-कमलनाथ

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आज फिर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है जिससे चुनावी माहौल का पारा बढ़ते हुए नजर आ रहा।उन्होंने ट्वीट किया है कि भाजपा की कथनी-करनी में सिर्फ फर्क नहीं बल्कि विरोधाभास भी है। उन्होंने कहा “ये एक विरोधाभास ही तो है जो मध्य प्रदेश में भाजपा लिख रही है ; “असंभव को संभव और शून्य को शिखर बनाने का नाम ’भाजपा’ है।” जबकि बात और हालात ठीक इसके विपरीत हैं।

18 साल के शासनकाल में यदि भाजपा चाहती तो प्रदेश में विकास को ‘संभव’ कर सकती थी लेकिन भ्रष्टाचार की लिप्तता में व्यस्त रहने की वजह से भाजपा के लिए ऐसा करना असंभव ही रहा। शायद इसीलिए भाजपा ने हालातों को भाँपते हुए और जनता के आक्रोश को समझते हुए अपने ‘शिखर’ नेतृत्व को इस चुनाव में ‘शून्य’ कर दिया है।”

Exit mobile version