कमलनाथ का BJP पर करारा तंज: देश के हृदय में धड़कता है ‘अहिंसा और भाईचारे का सिद्धांत’

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए हरियाणा मणिपुर और मध्य प्रदेश में हो रही घटनाओं को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी सामाजिक सोच को हिंसक बनाने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन देश के हृदय में कांग्रेस का दिया ‘अहिंसा और भाईचारे का सिद्धांत’ हमेशा धड़कता रहता है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- हिंसक लोग कुछ समय के लिए लोगों को भटका तो सकते हैं, लेकिन छल का छलावा, एक न एक दिन धुंध की तरह मिट ही जाता है। भाजपा देश को हिंसा में झोंककर नैतिक रूप से पहले ही पराजित हो गयी है। भाजपा याद रखे नैतिक हार आखिरकार राजनीतिक हार की ओर ही ले जाती है। ऐसी विध्वंसकारी ताकतें ‘अमृतकाल’ का नाम इसलिए लेती हैं क्योंकि वो अपने कुकृत्यों की वजह से खुद अमर नहीं हो सकती हैं।

Exit mobile version