उज्जैन दुष्कर्म मामले पर कमलनाथ ने कही ये बात…

भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। साथ ही प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसी घटनाएं हो रही हैं. बहुत सारी घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन उजागर कम घटनाएं होती हैं। यह प्रदेश का हाल है।

दरअसल, उज्जैन में बीते रोज पहले एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ. उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. वह मदद के लिए आठ किमी तक पैदल चली, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की. अंत में दांडी आश्रम पहुंचने के बाद वहां के एक पुजारी ने डायल 100 और महाकाल पुलिस स्टेशन को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, स्थिति नाजुक होने के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया गया था.

Exit mobile version