विदिशा पहुंचे कमलनाथ: पीड़ित परिवार से की बातचीत कर दिलाया मदद का भरोसा

भोपाल। मध्यप्रदेश के विदिशा में छेड़छाड़ से तंग आकर डेढ़ महीने पहले बीए फर्स्ट इयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद के पीड़िता के पिता ने भी गुरुवार 6 जुलाई को आत्महत्या कर ली । इसके बाद प्रदेश के सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है। वहीं आज पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बातचीत की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कमलनाथ पुलिस प्रशासन से भी बात करेंगे। वहीं उनके निर्देश पर विदिशा के प्रभारी दीपचंद यादव और सह प्रभारी अमित शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से घर जाकर मुलाकात भी की है। कांग्रेस नेताओं ने विदिशा से कमलनाथ की फोन पर पीड़ित परिवारों से बातचीत कराई। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि उसके साथ अन्याय हो रहा है। पीड़ित परिवार ने कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है उन्हें मदद की आवश्यकता है। वहीं इस घटना के प्रमुख आरोपियों पर कार्रवाई करने की उन्होंने मांग की है।

ये था पूरा मामला
नटेरन के दुपहरिया गांव में रहने वाले धीरेंद्र गोस्वामी की बेटी रक्षा गोस्वामी ने करीब डेढ़ महीने पहले छेड़छाड़ से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इसके बाद से ही धीरेंद्र गोस्वामी काफी परेशान थे और आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से दुखी भी थे। पिता ने जब बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए आवाज उठाई तो पुलिस ने उनका एफआईआर तक दर्ज नहीं किया। वहीं आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी थी, जिससे परेशान होकर पिता धीरेंद्र गिरि ने भी गुरुवार (6 जुलाई) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो मौतों के बाद परिजनों ने जब हंगामा किया तब जाकर पुलिस के कान पर जूं रेंगीं।

Exit mobile version