खोजें

इंदौर पहुंचे कमलनाथ: कहा- सर्दी बुखार होने के बावजूद आपकी सेवा में आया

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सर्दी बुखार होने के बावजूद आपकी सेवा में आया हूं। प्रदेश की जनता जागरूक है। यह चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवार का नहीं बल्कि एमपी के भविष्य का है। साथ ही कमलनाथ ने कहा कि सर्दी बुखार है। इसके बावजूद मैं आपकी सेवा में आया हूं। प्रदेश की जनता जागरूक है। यह एमपी के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने आगे कहा कि वल्लभ भवन दलालों का अड्डा है। वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, सब कुछ दिखता है।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कमलनाथ सुबह 10.50 बजे मंग मतंग समाज के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11 बजे राजीव गांधी चौराहा पर यूथ कॉन्फ्रेंस और शाम 5 बजे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 6 बजे मंगलम गार्डन में बलाई समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात 7:30 बजे गांधी नगर में कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। कमलनाथ 8:30 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Exit mobile version