कमलनाथ का बड़ा दांव, आगामी चुनाव से पहले वरिष्ठ नेता अरुण यादव को सौंपी ये अहम ज़िम्मेदारी

भोपाल : प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भले ही डेढ़ साल का समय बाकी हो लेकिन कांग्रेस पार्टी हर उस रणनीति के तहत खुद को तैयार करने की कोशिश में है जो 2023 के चुनाव में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस को मजबूती दे सके। यही वजह है कि प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है।

दरअसल, इस चुनाव में पार्टी सभी 230 सीटों के सामाजिक और जातिगत समीकरणों की मैपिंग करने की तैयारी में है। इसके लिए कमलनाथ ने अरुण यादव को जिम्मेदारी दी है। अरुण यादव ओबीसी के साथ SC/ST और सामान्य वोटरों की सोशल मैपिंग तैयार करेंगे।

वहीं, कांग्रेस की रणनीति और तैयारी हो लेकर प्रदेश के मंत्री तुलसीराम सिलावट ने करार तंज कसा है। मंत्री तुलसी सिलावट में कहा कांग्रेस गुटों में बंटी पार्टी है। कांग्रेस में एक गुट कमलनाथ, एक दिग्विजय सिंह, एक अजय सिंह और एक अरुण यादव का है। ऐसे में चुनाव में कांग्रेस की कोई भी रणनीति असरदार साबित नहीं होने वाली है।

Exit mobile version