जबलपुर : देखें video बाइक रेसिंग में गई 3 दोस्तों की जान, पोल से टकराकर डिवाइडर से भिड़ी दोनों बाइक, तीन की मौत, एक घायल

जबलपुर : देखें video बाइक रेसिंग में गई 3 दोस्तों की जान, पोल से टकराकर डिवाइडर से भिड़ी दोनों बाइक, तीन की मौत, एक घायल
- ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के रेत नाका मोड़ के पास गुरुवार देर रात की घटना
- बर्थडे पार्टी के बाद एक दूसरे से आगे निकलने की थी होड़
देखें video- https://youtu.be/RzYdODOsumo
द लोकनीति डेस्क जबलपुर
जबलपुर के ग्वारीघाट में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में जहां 3 किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि चारों किशोर अपने साथियों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने के लिए ग्वारीघाट तरफ जा रहे थे, तभी आस्था नगर के पास हुए सड़क दुर्घटना में दो किशोरों की मौत हो गई, वहीं तीसरे किशोर ने शुक्रवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
तेज रफ्तार थी किशोरों की मोटरसाइकिल
जानकारी के मुताबिक आमनपुर मदनमहल निवासी हर्ष ऊर्फ हर्षित बर्मन (17) समीर उर्फ शंभू झारिया (18) और लोधी मोहल्ला निवासी ललित डेहरिया (19) अमन की बर्थडे पार्टी में गए थे। बर्थ डे मनाने जा रहे नाबालिग किशोरों के कुछ साथी आगे चले गए थे, दो मोटरसाइकिल में सवार चार किशोर पीछे रह गए थेए आस्था नगर पहुंचते ही चारों किशोरों में रेसिंग की शर्त लगी और फिर दोनों ही मोटरसाइकिल में सवार चारों साथी एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में मोटरसाइकिल की गति तेज कर दी। जैसे ही आस्था नगर के पास मोटरसाइकिल पहुंची वैसे ही तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित दोनो मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य किशोरों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इलाज के दौरान घायल तीसरे युवक ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया।

हाल ही में बढ़ा है नाबालिग किशोरों में तेज रफ्तार बाइक चलाने का क्रेज
देखा जा रहा है कि जबलपुर शहर के डुमना एयरपोर्टए ग्वारीघाट और रामपुर जलपरी के पास नाबालिगों के द्वारा तेज रफ्तार से बाइक जाने का क्रेज बढ़ा है इतना ही नहीं नाबालिक किशोर एक दूसरे से तेज रफ्तार में रेसिंग भी करते हैं आमतौर पर रात होते ही रेसिंग बाइक में सवार होकर यह किशोर इन सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए देखे जा सकते हैं।
पुलिस नहीं परिवार वालों को भी देना चाहिए अपने बच्चों को समझाई
ग्वारीघाट थाना के आस्था नगर में हुई घटना के बाद से क्षेत्र में गमगीन माहौल है। इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल का कहना है कि ऐसे किशोर जो कि तेज रफ्तार से बाइक चलाते हैं उनके परिजनों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को बाइक देते समय यह ध्यान रखें कि बच्चे तेज रफ्तार बाइक ना चलाएं फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




