सभी खबरें

जबलपुर : मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी करे शिवराज सरकार : भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन 

जबलपुर : मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी करे शिवराज सरकार : भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन 

 

  • भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर की मांग। 
  • मक्का की समर्थन मूल्य पर खरीदी करे सरकार।
  • किसानों के साथ MSP को लेकर लगातार हो रहा खिलवाड़ 

द लोकनीति डेस्क जबलपुर 
जबलपुर भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के मक्का उत्पादक किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्टर से मुलाकात मक्का खरीदी में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन में मांग की गई कि सरकार मक्के की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था करे। प्रांत संगठन मन्त्री भरत पटेल ने बताया कि महाकौशल अंचल में हजारों हैक्टेयर में  प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मक्का बोया गया था।  किसान की सोयाबीन व उड़द की फ़सल पूरी खराब हो चुकी है। मात्र मक्का ही अब उसकी आय का एकमात्र आय का सहारा है। श्री पटेल ने कहा कि कृषि बिल के आने के बावजूद भी किसान की उपज आज न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी आधे मूल्य पर मण्डी में बिक रही है। 700 रुपए प्रति क्विंटल मक्का खरीदा जा रहा है। किसान की उपज की खुली लूट मची है और सरकार चुनाव में व्यस्त है। किसान संघ के जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं का भी ज्ञापन जिले की सभी तहसीलों के किसानों ने दिया है। जिस पर तत्काल कार्यवाही करने का मांग की गई है। 
भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगे-
1. मक्के की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाये।
2 . धान का 215 रुपए का शेष भुगतान अतिशिघ्र किया जाये।
3. धान खरीदी के केंद्र बढाए जाये।
4. मटर खरीदी में किसानों से 5 प्रतिशत कमीशन, वरदाना व तुलाई का पैसा न लिया जाए।
5. रवी सीजन के लिये खाद व बीज की पर्याप्त व्यवस्था की जाये।
6. शहपुरा तहसील में किसानों को ऋण पुस्तिका उपलब्ध नहीं है, तत्काल व्यवस्था करायी जायें।
7. किसानों को 10 घंटे की बजाय 16 घंटे थ्री फेस बिजली दी जाये।
8. मटर उत्पादक किसानों के लिये मालवाहक वातानुकूलित रेल का स्टापेज भिटोनी स्टेशन पर किया जाये।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष विजय गोन्टिया, प्रांत संघठन मन्त्री भरत पटेल, प्रान्त प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष मोहन तिवारी, आलोक पटेल, धनंजय पटेल, संदीप शुक्ला, पुखराज सिंह चंदेल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button