सभी खबरें

जबलपुर : पति -पत्नी के झगड़े में चला बेस बॉल का डंडा तो पति की हो गई मौत ,जाने पूरा मामला ?

जबलपुर : पति -पत्नी के झगड़े में चला बेस बॉल का डंडा तो पति की हो गई मौत ,जाने पूरा मामला ?

  • जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र की घटना 
  • पंचकुईया निवासी कसीमुद्दीन उर्फ अच्छन की हत्या की गई 
  •  पति-पत्नी के बीच किसी महिला को लेकर विवाद एवं पारिवारिक कलह की वजह सामने आई 
  •  पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

द लोकनीति डेस्क जबलपुर 
जबलपुर में हर रोज़ बड़ी खबर सामने आ रही है इस बार एक पति -पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि बेसबाल का डंडा चल गया और पत्नी ने पति के बेसबाल डंडा छुड़ाकर पति को दे मारा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ये है पूरा मामला 
हनुमानताल थाना क्षेत्र में ठक्कर ग्राम पंचकुईया निवासी कसीमुद्दीन उर्फ अच्छन की हत्या की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि कसीमुद्दीन की पत्नी ने ही डंडे से हमला कर अपने पति को मौत के घाट उतारा था। वारदात के पीछे पति-पत्नी के बीच किसी महिला को लेकर विवाद एवं पारिवारिक कलह की वजह सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि कल सुबह करीब 9.30 बजे ठक्कर ग्राम निवासी रमजान उर्फ  मुन्ना ने सूचना दी थी कि मोहल्ले में रहने वाला 32 वर्षीय कसीमुद्दीन उर्फ अच्छन सुबह करीब 7.30 बजे अपने घर की सीढ़ियों के पास पड़ा मिला था। जिसके सिर व गर्दन में चोट के निशान थे। अच्छन को उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टर ने उसे म़ृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। हनुमानताल पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच में घटनास्थल संदिग्ध होने के कारण बारीकी से जांच पड़ताल की गई। सीएसपी अखिलेश गौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी व टीम ने आसपास के लोगों, मृतक के परिजनों तथा अन्य से पूछताछ की। जिसमें पता चला कि मृतक कसीमुद्दीन का अपनी पत्नी सबीना बी उर्फ रानो से अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद के दौरान कई बार मारपीट भी होती थी। घटना वाली रात में कसीमुद्दीन किसी परिचित के मिट्टी में शामिल होने कब्रिस्तान गया था, जहां से वह देर रात घर वापस आया था। इसके बाद सुबह उसका शव सीढ़ियों के पास पड़ा मिला। इस पूरे घटनाक्रम के बीच मृतक की पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। जिसके बाद पुलिस ने और गहराई में जाकर तफ्तीश की तो पता चला कि पत्नी सबीना बी ने ही पति कसीमुद्दीन की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच एवं पूछताछ में पता चला है कि मृतक कसीमुद्दीन के किसी महिला से दोस्ताना संबंध थे। इसी महिला से संबंध होने के कारण कसीमुद्दीन और उसकी पत्नी सबीना के बीच विवाद होता था। कब्रिस्तान से वापस लौटने के बाद रात में करीब 3 बजे कसीमुद्दीन और सबीना बी के बीच फिर से दूसरी महिला को लेकर विवाद होने लगा। विवाइ इतना बढ़ गया कि सबीना बी ने घर में रखा बेसबॉल का डंडा उठाया और कसीमुद्दीन पर हमला कर दिया। सबीना ने सिर्फ दो बार वार किया। बेसबॉड डंडे का एक वार कसीमुद्दीन के सिर पर तथा एक गर्दन पर लगा। जिससे कसीमुद्दीन वहीं ढेर हो गया और थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button