21 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जबलपुर : पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने किया बिजली दफ्तार का घेराव, दी हिंसात्मक आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर : पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने किया बिजली दफ्तार का घेराव, दी हिंसात्मक आंदोलन की चेतावनी

जबलपुर : मध्यप्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और अनाप-शनाप बिलों से आम जनता परेशान है। आम जनता के साथ साथ विपक्ष लगातार इसका विरोध कर रहे है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ लंबे समय से मोर्चा खोल रखा है। इसी सिलसिले में गुरुवार को जबलपुर में पूर्व मंत्री और विधायक कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया की अगुआई में बिजली दफ्तार का घेराव किया। इससे पहले पूर्व मंत्री ने सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विशाल रैली निकाली। 

पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया किसरकार द्वारा कोरोनाकाल में माफ किए गए बिजली बिल नए बिलों में जोड़कर विभाग भारी भरकम बिल जनता को थमाए जा रहे हैं। साथ ही यहां अघोषित बिजली कटौती की जाती है। इतना ही नहीं पूर्व मंत्री ने अपने क्षेत्र में बिजली संबंधी शिकायतें दूर ना होने पर हिंसात्मक आंदोलन की भी चेतावनी दे डाली। इस दौरान उन्होंने बिजली कंपनी पर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।