जबलपुर : कोरोना से जंग हारे खितौला TI जंगेत , निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, देखें video

जबलपुर : कोरोना से जंग हारे खितौला TI जंगेत , निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस, देखें video
- जबलपुर पुलिस महकमे में कोरोना से TI स्तर के अधिकारी की मौत का पहला मामला
- पिछले 25 दिनों से निजी अस्पताल में लड़ रहे थे कोरोना से ,आज सुबह ली अंतिम सांस
- 1987 में MP पुलिस में आरक्षक के पद पर हुए थे पदस्थ ,प्रमोशन मिलने पर बने थाना प्रभारी
- SP सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी सलामी,गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार
देखें video – https://www.facebook.com/TheLoknitiSihora/videos/343881086690631/
द लोकनीति डेस्क जबलपुर (सिहोरा)
कोरोना वायरस संक्रमण से आज फिर मध्य प्रदेश पुलिस का एक पुलिस अधिकारी हार गया।58 वर्षीय मृतक थाना प्रभारी गोपाल सिंह जंगेत जबलपुर के खितौला थाना में पदस्थ थे और बीते कुछ दिनों से वह बीमार हो गए थे।13 सितंबर को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें सिहोरा शासकीय अस्पताल में अपना टेस्ट करवाया जब उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव इसके बाद 2 दिन गोपाल सिंह घर पर ही कवारेटाईंन थे,पर जब उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
लगातार बिगड़ रहा था स्वास्थ्य….

थाना प्रभारी गोपाल सिंह को इलाज के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज भी कर रही थी, पर उनकी तबियत में सुधार होने की वजह लगातार बिगड़ रहा था, ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित होने के कारण आपको सिटी हास्पिटल मे भर्ती कराया गया था, दौरान इलाज के शनिवार की सुबह लगभग 4.30 बजे निधन हो गया। बता दें कि थाना प्रभारी गोपाल सिंह को कल रात मे वेंटिलेटर लगाया गया था और आज उनकी मौत हो गई।
पुलिस महकमे में शोक ,SP सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि…
TI जंगेत की मौत की जानकारी लगते ही जिले में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी एवं थाना प्रभारी तत्काल सिटी अस्पताल पहुॅचे। अस्पताल में मौजूद परिजनों से चर्चा के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार जिला विदिशा में करने हेतु बताया गया। जिस पर दिवंगत निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत के पार्थिव शरीर को विदिशा ले जाये जाने की सम्पूर्ण व्यवस्था की। वरिष्ठ अधिकरियों की उपस्थिति में सलामी, श्रद्धांजली तथा पुष्पांजली अर्पित करते हुए दिवंगत निरीक्षक गोपाल सिंह जगेत के पार्थिव शरीर को जिला वदिशा इंद्रपस्थ कालोनी के लिए परिजनों के साथ रवाना किया गया ।पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बंघेल एवं रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी भी जिला विदिशा के लिए साथ में रवाना हुए।
आरक्षक से थाना प्रभारी तक का सफर…..

गोपाल सिंह 1987 में मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुए थे उसके बाद से लगातार उनके बहादुरी के कारनामे और पुलिस विभाग में अच्छा काम को देखते हुए गोपाल सिंह का प्रमोशन होता रहा। आरक्षक फिर प्रधान आरक्षक उसके बाद ए.एस.आई ,एस.आई बनते हुए 2009 में गोपाल सिंह थाना प्रभारी बने थे। सितंबर 2019 को गोपाल सिंह की पोस्टिंग खितौला थाना में की गई थी।
ग्रह ग्राम ले जाया गया थाना प्रभारी का शव.….
मूलतः विदिशा के रहने वाले थाना प्रभारी गोपाल सिंह के परिजनों को उनके मौत की सूचना दे दी गई है, परिजनों की मांग पर थाना प्रभारी गोपाल सिंह के शव को उनके गृह ग्राम विदिशा सड़क मार्ग से ले जाया गया। दिवंगत थाना प्रभारी जंगेत जिला रायसेन के ग्राम टेकापार कला थाना सुल्तानगंज के मूल निवासी थे। वर्तमान में पूरा परिवार जिला विदिशा की इंद्रपस्थ कालोनी में रह रहा है। परिवार में पत्नी एवं 2 बेटियाॅ तथा एक बेटा है, एक बेटा एवं एक बेटी की शादी हो चुकी है।



.jpeg)
