खोजें

ऐसा न हो वो भी दिन आए की, जब जनता सड़क पर उतर कर हम नेताओं को पकड़ पकड़कर पीटे : लक्ष्मण सिंह

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल : मध्यप्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी को लेकर हालही में युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। अब हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा से वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जनता बहुत नाराज है, बहुत त्रस्त है, ऐसा न हो वो भी दिन आये कि, जब जनता सड़क पर उतर कर हम नेताओ को पकड़ पकड़कर पीटे।

उन्होंने आगे कहा कि ओबीसी आरक्षण से किसी भी दल को कोई दिक्कत नही है, लेकिन आरक्षण के मुद्दे के अलावा भी कई मुद्दे हैं, जिन पर राजनीतिक दलों को एक साथ कर आकर चर्चा करना चाहिए,

लक्ष्मण सिंह ने कहा की बेरोजगारी सहित कई मुद्दों पर समय रहते कुछ किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की जलजीवन मिशन में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, जिसका खुलासा मैं बहुत जल्द ही करूंगा।

Exit mobile version