2 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

महंगाई की मार जारी : LPG कनेक्शन लेना हुआ महंगा, अब चुकाना पड़ेगा इतना दाम

नई दिल्ली : महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज से LPG कनेक्शन लेना महंगा हो जाएगा। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने नए घरेलू LPG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट में 750 रुपए का इजाफा किया है। जबकि, 14.2 किलो वजन वाले दो सिलेंडर लेने के लिए 1500 रुपए का एडिशनल चार्ज देना होगा। बता दे कि नई कीमत 2,200 रुपए प्रति कनेक्शन है। पहले नए कनेक्शन के लिए कीमत 1450 रुपए थी।

वहीं, 5 किलो के सिलेंडर के लिए ग्राहकों को सुरक्षा राशि के रूप में 800 रुपए की जगह 1150 रुपए का पेमेंट करना होगा। इसके अलावा भरे हुए सिलेंडर के साथ नया कनेक्शन लेने पर अब 3690 रुपए का भुगतान करना पड़ेगा। इतना ही नहीं रसोई गैस कनेक्शन की कीमतों के साथ साथ गैस रेग्यूलेटर की कीमत भी बढ़ गई है। ग्राहकों को जिस रेग्यूलेटर के लिए पहले 150 रुपए देने होते थे, उसके लिए अब 250 रुपए का पेमेंट करना होगा। जबकि, हर नए कनेक्शन के साथ आने वाले पाइप और पासबुक के लिए 150 रुपए और 25 रुपए देने होंगे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।