इंदौर : जब भाजपा नेता के घर पर युवकों ने फेंके पत्थर, तलवार से पहुंचाया गाड़ियों को नुकसान, मचा हड़कंप

इंदौर : इंदौर में चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां कुछ युवकों ने विधायक मालिनी गौड़ के सबसे खास माने जाने वाले भाजपा नेता क्रांति वाजपेयी के घर पर पथराव तो किया ही, साथ ही तलवार मारकर बाहर खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। 

दरअसल, गुरुवार रात मोती तबेला से उत्कर्ष गार्डन में चौहान परिवार की बारात जा रही थी। बारात जब प्रजापत नगर के पास से निकल रही थी, तो क्रांति वाजपेयी की पत्नी को घर के बाहर झगड़ने की आवाज आई। इस दौरान उन्होंने अपने घर की बालकनी में आकर युवकों वहां से जाने के लिए कहा।

इस पर युवक भड़क गए और गालियां देने लगे। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया की युवकों ने घर पर पथराव कर दिया, साथ ही वहां खड़ी गाड़ियों को भी तलवार मारकर नुकसान पहुंचाया।

इधर, घटना की जानकारी लगते ही TI सतीश द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ वाजपेयी के घर पर पहुंचे। जबकि, देर रात एक युवक को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक कुछ युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
 

Exit mobile version