आईफा से प्रदेश कि ब्रांडिंग कराने की तैयारी में सरकार

भोपाल : प्रदेश में होने वाले आईफा अवार्ड को लेकर प्रदेश में सरगर्मी बढ़ गई है।मालूम हो कि आईफा अवार्ड दो चरण में प्रदेश में होंगे। जिसका दूसरा चरण इंदौर में 27 से 29 मार्च को होगी। एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो इस अवॉर्ड शो में तकरीबन 16000 से ज्यादा लोगों की शामिल होने की संभावना है।जिसमें से 1000 वीआईपी रहेंगे। आईफाकी तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने 4 मंत्रियों की एक समिति भी गठित कर ली है। जिसमें गृहमंत्री बाला बच्चन, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री जयवर्धन सिंह, ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह और पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल शामिल है। यह समिति 23 और 24 फरवरी को इंदौर में एक बैठक करने जा रही है जिसके बाद मुख्यमंत्री भी 27 फरवरी को एक बैठक लेंगे।आईफा आयोजन समन्वय के लिए सरकार ने  इंदौर कमिश्नर आकाश त्रिपाठी को नोडल कमिश्नर भी बनाया है। बता दें कि शुरुआत में इस आयोजन में तकरीबन 8000 लोगों के शामिल होने की संभावना थी। लेकिन यह संख्या अब बढ़कर 16000 से ज्यादा हो गई है।इस लिहाज से मुख्यमंत्री ने आयोजन की व्यापक तैयारी करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही इंदौर और आसपास के स्थानों की ब्रांडिंग किए जाने की भी तैयारी शुरू की जा चुकी है। वहीं पर्यटन विभाग टूर पैकेज तैयार कर रहा है जिसमें इंदौर के आसपास उज्जैन , मांडू , महेश्वर और ओमकारेश्वर पर्यटकों को ले जाया जाएगा।ताकि वह दिन में इन स्थानों पर घूम कर आ सकें और में आईफा शामिल हो सकें।

Exit mobile version