
भोपाल : द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रहीं है, उन्होंने गुरुवार को एक तरफा जीत हासिल की। जिसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा की कल इस देश के अंदर ऐतिहासिक निर्णय हुआ है। बीजेपी और पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के राष्ट्रपति के लिए ऐतिहासिक निर्णय किया था। देश के सभी सांसद और विधायकों ने देश के राष्ट्रपति के तौर पर आजादी के 75 वर्ष बाद अमृत महोत्सव के तहत ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनजातीय समाज के गौरव द्रौपदी मुर्मू को इतिहासिक मतों से राष्ट्रपति चुना गया है। देश की 130 करोड़ जनता ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का स्वागत किया है।
इस दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेसियों ने आरोप लगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 19 विधायकों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर क्रॉस वोटिंग करके भारत के ऐतिहासिक निर्णय में सहभागिता और भागीदारी निभाई। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का आदिवासी विरोधी चेहरा स्पष्ट रूप से प्रदेश में दिखाई देता है। अगर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कहते हैं कि वो आदिवासी विरोधी नहीं है तो यह बताएं कि क्या उन्होंने भी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है?