
भोपाल : मध्यप्रदेश में एक बार फिर आईपीएस (IPS) अफसर का तबादला किया गया हैं। सन 1989 बैच के मिलिंद कानस्कर को पदोन्नति करते हुए उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय विसबल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को नवीन पदस्थापना देते हुए उन्हें भोपाल पुलिस मुख्यालय, विसबल, विशेष पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। बता दे कि इस से पहले आईएएस (IAS) का तबादला किया गया था, जिसके तहत राज्य शासन ने RR (2017) वंदना जैन, विशेष कर्तव्य अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग (पुल) को प्रशासन के आधार पर स्थानांतरण करते हुए उन्हें डिप्टी कलेक्टर, जिला सिवनी के पद पर पदस्थ किया है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया था।
बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब आईपीएस (IPS) आईएएस (IAS) अफसरों के तबादलें हुए हो, इस से पहले भी कई बार राज्य सरकार इन अफसरों को यहां से वहां कर चुकी हैं।