मैं मालेगांव विस्फोट मामले में अभियुक्त हूं, उसकी के कारण मुस्लिम लोगों के धमकी भरे फोन आते है : साध्वी प्रज्ञा 

भोपाल : बीती 6 फरवरी को राजधानी भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने टीटी नगर थाने में सेक्सटॉर्शन की कोशिश मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उस दौरान साध्वी प्रज्ञा ने बताया था कि उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर अश्लील कंटेंट भेजा है। जिसके बाद पुलिस ने 354,507, 509 धाराओं पर एफआईआर दर्ज की थी।

इसके बाद सांसद को अश्लील वीडियो भेजने वाले दो आरोपियों को भोपाल पुलिस ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया था।भोपाल पुलिस के अनुसार जो दो आरोपी हाथ लगें है वो दोनों सगे भाई निकले थे। 

वहीं, अब इस मामलें में सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुरुवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची। कोर्ट से निकलने के बाद बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध से देशभर में लड़के-लड़कियां, युवा सुसाइड कर रहे हैं। यह बहुत बड़ा षडयंत्र है। बहुत बड़ा अपराध है। लोग ब्लैकमेल हो रहे हैं। मैं मालेगांव विस्फोट मामले में अभियुक्त हूं। उस प्रकरण के कारण मुस्लिम लोगों के धमकी भरे फोन आते हैं। उनकी धमकियां आती रहती हैं। पिछले साल पत्र के जरिए विस्फोटक भेजा गया।

इधर, पुलिस की गिरफ़्त में आए दोनों आरोपियों ने छताछ में खुलासा किया था की – वह ब्लैकमेलिंग के लिए अंजान नंबर पर वाट्सऐप मैसेज भेजते हैं।
लड़की बनकर उसे बात करने के लिए ऑफर देते हैं। इसके बाद संबंधित को वाट्सऐप वीडियो कालिंग करते हैं। रिसीव करते ही दूसरे मोबाइल से रिकार्डेड अश्लील क्लिप अपने मोबाइल के फ्रंट कैमरे के पास लगा देते हैं।

आरोपियों ने बताया था कि वर्चुअल सेक्स एक्टिविटी में संबंधित को फंसाकर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकियां देते हैं। इसके बाद पैसे की मांग करते हैं। छवि धूमिल होने की वजह से संबंधित व्यक्ति डर जाता है।आरोपियों ने बताया था कि यही हमने प्रज्ञा ठाकुर के साथ करने की कोशिश की थी। लेकिन हमें नहीं पता था कि प्रज्ञा ठाकुर कौन हैं। जब हमें पकड़ा गया तब पुलिसवालों ने हमें बताया कि वो कौन हैं।

Exit mobile version