भोपाल: पति पत्नी में वैक्सीन को लेकर विवाद, पति ने कहा "तुम भी लगवाओ वही टीका जो मैंने लगवाई", कुटुंब न्यायालय पहुंचा मामला

भोपाल: पति पत्नी में वैक्सीन को लेकर विवाद, पति ने कहा “तुम भी लगवाओ वही टीका जो मैंने लगवाई”, कुटुंब न्यायालय पहुंचा मामला

 

भोपाल:- देश भर में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है.पति पत्नी के अनूठे झगड़े के मामले सामने आ गए हैं.भोपाल में वैक्सीनेशन को लेकर विवाद छिड़ गया.

वो भी इस कारण कि कोवैक्सीन लगवाएं या कोविशील्ड. मामला कुटुंब न्यायालय पहुंचा, जहां काउंसलर ने कई बार दम्पत्ति को समझा कर सुलह करने की हिदायत दी.

कोलार थाना क्षेत्र से यह मामला सामने आया. जहां 44 साल के पति व 40 साल की पत्नी के बीच वैक्सीन कौन सी लगवाएं? इस बात को लेकर विवाद खड़ा हुआ. पति ने कोवैक्सीन की दोनों डोज लगवा लीं. जिस वक्त पति ने वैक्सीन लगवाई, तब पत्नी ने नहीं लगवाई. पत्नी ने अब वैक्सीन लगवाने की बात कही, लेकिन सेंटर पर अब सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन ही बची है.

अब पति का कहना है कि पत्नी भी वही वैक्सीन लगवाए जो पति ने लगवाई है.

काउंसलर ने उन्हें कई बार समझाया. शुरुआत में दोनों मानने को तैयार नहीं थे, लेकिन न्यायालय में काउंसलर ने समझाया कि कोविशील्ड या कोवैक्सीन में से कोई भी टीका लगवाया जा सकता है. .

 

काउंसलर के समझाने के बाद पत्नी कोई भी वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हो गई.

Exit mobile version