भोपाल : हमीदिया अस्पताल में बेड ना मिलने से मरीज हो रहे परेशान और अस्पताल प्रबंधन बेपरवाह ?

भोपाल : हमीदिया अस्पताल में बेड ना मिलने से मरीज हो रहे परेशान और अस्पताल प्रबंधन बेपरवाह ?
            बेड की कमी के कारण मरीजों को टीवी अस्पताल भेजा
भोपाल /निकिता सिंह :
कोरोना के दूसरे डोस के 24  दिन बाद कोरोना फिरसे बढ़ गया है. जिसके चलते मरीजों की संख्या दुगुनी गई है.  जिसके कारण अस्पतालों में बेड की सुविधा नहीं मिल पा रही है. 
कोरोना बढ़ने के कारण पूरा बेड भर गया है। बुधवार को बेड नहीं मिलने के कारण  आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

हमीदिया अस्पताल में कोरोना के लिए100 बेड की सुविधाएं हैं जिसमें से 20 बेड ऐसे मरीजों के लिए हैं  “जिनकी रिपोर्ट नहीं आती जिनमे कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं” । ऐसे में बैड फुल होने के कारण कुछ मरीजों को टीवी अस्पताल में रेफर किया गया है । मरीजों का कहना है कि हमें टीवी अस्पताल में शिप्ट करना चाह रहे हैं लेकिन हम वहां नहीं जाना चाहते। यहां ओपीडी में हम लोग 1 घंटे से खड़े है।  लेकिन कोई भर्ती करने को तैयार ही नहीं है। वहीं कुछ मरीजों का कहना है हम टीवी अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते। 

आपको बता दे कि हकीकत यह है कि टीवी अस्पताल में 60 बिस्तरों का वार्ड तो तैयार किया लेकिन  ऑक्सीजन की कोई सुविधा नहीं है  अगर अचानक किसी मरीज की तबीयत बिगड़ी तो वहां पर एमरजैंसी के लिए ऑक्सीजन की कोई सुविधा से नहीं मिल पाएंगी । हालांकि यह जानकारी सबको है कि कोरोना का एक लक्षण ये भी है कि सास लेने में दिक्कत आना। शायद टीवी अस्पताल यह लक्षण भूल गए है. इसी डर से मरीज टीवी अस्पताल में भर्ती नहीं होना चाहते।

 डोज लगने के बावजूद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव :

कोरोना का कहर बढ़ रहा है लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही कम नहीं हो रही है।  एक मरीज का कहना है कि  कोरोना के दोनों डोज लगाने के बावजूद वह संक्रमित हो गए। जिसके कारण वह हमीदिया हॉस्पिटल जा पहुंचे वहां भर्ती होने के लिए बेड की सुविधा नहीं मिली जिसके मरीजों को घंटों तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा घंटो लाइन में खड़े रहने के बाद उन्हें आईसीयू में जगह मिली पाई ।

Exit mobile version