
भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस और पार्टी चीफ कमलनाथ पर निशाना साधा है।नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ के ठेले वाले बयान पर ज़ोरदार पलटवार किया है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ये वही कमलनाथ है जो बोलते थे की अगली 15 अगस्त का झंडा हम फहरायेंगे।अगली बैठक हमारी सीएम हाउस में होगी विधायक दल की ऐसे ही ये कहते रहेंगे, महान भारत को बदनाम भारत कहने वाले कमलनाथ जी हैं। उन्होंने कहा कि जैसे अब दिग्विजय सिंह की बातों पर लोग ध्यान नहीं देते अब इन पर भी कोई नहीं देता।
वहीं, कांग्रेस के ओबीसी का समर्थन करने पर भी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि ओबीसी तो समझता है कि कोर्ट में कांग्रेस गई थी और चुनाव में बीजेपी गई थी
उन्होंने कहा कि स्टे लेकर आए कांग्रेस के लोग, कांग्रेस के लोगों ने ही ज़ीरो करवाया, उसके बाद वो अपील में नहीं गई।अपील में शिवराज सरकार गई, और हमने ज़ीरो को हटाया। क्या पिछड़ा वर्ग के लोग ये सोचते नहीं है? इसलिए हम सीएम का अभिनंदन के रहे है।