चुनावी साल में अतिथि विद्वानों ने खोला मोर्चा: कमलनाथ ने किया समर्थन

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही आंदोलनकारियों की मांगें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अतिथि विद्वानों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते अतिथि विद्वान सीहोर से पद यात्रा लेकर राजधानी भोपाल पहुंचकर नीलम पार्क में प्रदर्शन करते हुए सरकार से नियमितीकरण की गुहार लगाएंगे। बता दें कि पिछली बार नीलम पार्क में एकदिवसीय धरना देते हुए सरकार से आग्रह किया था कि एक माह के अंदर कोई रास्ता निकालें। लेकिन तब भी कोई हल नहीं निकला। अतिथि विद्वानों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। नियमितीकरण की मांग पूरी करने को लेकर आज अतिथि विद्वान सीहोर से पैदल चलकर सरकार से गुहार लगाने भोपाल पहुंचेंगे। बता दें कि विपक्ष में रहते हुए बीजेपी नेताओं ने अतिथि विद्वानों से नियमितीकरण का वादा किया था।

अतिथि विद्वानों के समर्थन मे उतरे कमलनाथ
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने अतिथि विद्वानों का समर्थन करते हुए ट्वीट कर लिखा कि बड़ी संख्या में अतिथि विद्वान राजधानी भोपाल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मूसलाधार बारिश के बीच वे मुख्यमंत्री से सिर्फ यही मांग कर रहे हैं कि जो वादा उन्होंने अतिथि विद्वानों से किया था, उसे पूरा करें। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला अतिथि विद्वान बेहोश भी हो गई हैं।मुख्यमंत्री जी मैं जानता हूं कि आप आजकल जनता के मन की बात सुनने की जगह किसी और के मन की बात सुन रहे हैं। लेकिन आपसे निवेदन है कि अतिथि विद्वान मध्यप्रदेश के भविष्य का निर्माण करते हैं, उनके साथ वादाखिलाफी किसी भी राजनीतिक शुचिता के खिलाफ है। आपको तत्काल उनकी न्यायोचित मांगों पर कार्यवाही करनी चाहिए।

Exit mobile version