खोजें

MP के पूर्व राज्यपाल की बहू ने की कमलनाथ से मुलाकात: जिला पंचायत सदस्य ने पोस्टर से हटाया चुनाव चिन्ह

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की बहू ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। साथ ही निवाड़ी से जिला पंचायत सदस्य रोशनी ने सोशल मीडिया अकाउंट से भाजपा के चुनाव चिन्ह का पोस्टर हटा दिया है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में चर्चा हैं कि रोशनी यादव जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

भाजपा नेत्री रोशनी यादव की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती है। हालांकि रोशनी यादव ने कांग्रेस में शामिल होने की खबर को अटकलें बताया है। आपको बता दें कि रोशनी पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव की पौत्र वधु हैं। वह बीजेपी नेता के साथ निवाड़ी जिला पंचायत सदस्य हैं।

Exit mobile version