खोजें

पूर्व MLA जितेंद्र डागा ने रामेश्वर शर्मा को दिया चैलेंज: सबके सामने कही ये बात

प्रकाशित:
लेखक: Editor_Lokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनावी पारा चढ़ता जा रहा है। राजधानी भोपाल की सबसे हॉट सीट हुजूर पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व विधायक जितेन्द्र डागा ने BJP विधायक रामेश्वर शर्मा को उनकी ही सीट पर खुला चैलेंज दिया है। बता दें कि जितेंद्र डागा हुजूर सीट से विधायक रह चुके हैं।

पूर्व MLA जितेन्द्र डागा ने कहा कि मेरा उनको खुला चैलेंज है कि किसी भी मंच पर आकर बात करें। मैं बता दूंगा कि वह कितने ईमानदार और बेईमान है।जातिवाद करना और धमकी देना उनके इस व्यवहार को जनता समझ चुकी है। आधे से ज्यादा बीजेपी के लोग रामेश्वर शर्मा के खिलाफ है। रामेश्वर ने इतने मुगालते पाल लिए हैं कि उसे जनता ही ठंडा कर देगी। कांग्रेस पार्टी रामेश्वर की धमकी से डरने वाली नहीं है।

बता दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजेपी जनता को लुभावने के लिए अभी से ही घोषणाएं करनी शुरू कर दी हैं। कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रोज चुनावी ऐलान कर रहे हैं।

 

Exit mobile version