राज्यों से

15 सालों से प्रदेश में, नगर में BJP की सत्ता है, जो शहर आज पिछड़ा है ये नाकामी भी उनकी है : लखन घनघोरिया

जबलपुर : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लखन घनघोरिया ने एक बार फिर प्रदेश की शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए करारा निशाना साधा है। दरअसल, इस समय प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी दौर चल रहा है, जहां कांग्रेस भाजपा को घेरी हुई है तो वही भाजपा भी इसका जमकर पलटवार कर रही है।

इसी कड़ी में लखन घनघोरिया ने कहा कि बीते 15 सालों से प्रदेश में, नगर में, भाजपा की सत्ता काबिज है और आज जो शहर पिछड़ा है ये नाकामी भाजपा की नाकामी है। उन्होंने कहा किआज जनता पानी के लिए तरस रही है, टेक्स देने के बाद भी सड़क-पानी और नाली के लिए जनता परेशान है।

पूर्व मंत्री ने बताया कि शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी अपने दायित्व का निर्वाहन नहीं कर पा रहे है। यहीं वजह है कि नगर सत्त्ता पाने के लिए जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी 31 मई को नगर निगम घेराव करने का मूड़ बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button