भोपाल : निजी अस्पतालों का फर्जीवाड़ा  आया सामने 

भोपाल : निजी अस्पतालों का फर्जीवाड़ा  आया सामने 

भोपाल / निकिता सिंह : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले में स्थित अशोका गार्डन  के निजी  अस्पताल में डॉक्टर निशुल्क इलाज का  दावा करते हैं। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही बता रही हैं राजगढ़ में अस्पताल  खोलने के लिए निशुल्क इलाज और राशि पर ब्याज देने का दावा किया गया।   इसमें पैसा लगाने वालों को ना तो निशुल्क इलाज मिला और ना ही अस्पताल खुला। पैसे लगाने वाले लोगों ने राजगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की।

आपको बता दे कि डॉक्टर नितेश शर्मा का अशोका गार्डन में मल्टी अस्पताल बना हुआ है उन्होंने 2013 में राजगढ़ के सभी जिले में अस्पताल खोलने का प्रचार किया एवं  लोगों से कहा कि जो भी इस पर पैसे लगाएंगे उनका  निशुल्क इलाज किया जाएगा। साथ ही राशि पर 10% ब्याज भी दिया जाएगा जिन लोगो ने राशि दी है  उन्हें राशि लौटा दी जाएँगी  परिणामस्वरूप ऐसा कुछ भी नहीं हुआ लोगों के पैसे ठग लिए गए।  

राजगढ़ के लोगों ने डॉक्टर हितेश शर्मा को करीबन 6 लाख रूपए दे दिए।   जिसके बाद ना तो अस्पताल बना और ना ही उनके पैसे वापस किए।  जिसके बाद राजगढ़ के लोगों ने जाकर शिकायत दर्ज करवाई।  जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर हितेश शर्मा को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया और  कार्रवाई शुरू की।

Exit mobile version