
भोपाल। लाडली बहना योजना में पात्रता आयु कम हो सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग पात्रता आयु 23 की जगह 21 वर्ष करने की तैयारी में है। कल कैबिनेट में इस पर बढ़ा फैसला आ सकता है। आपको बता दें कि अभी लाडली बहना योजना का लाभ 23 से 60 साल तक की महिलाओं को मिल रहा है। साथ ही 25 जुलाई से फिर से आवेदन शुरू होंगे। जिसका सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में इसका ऐलान किया। सीएम ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में जो महिलाएं छूट गई हैं, उनके लिए योजना के फॉर्म 25 जुलाई से फिर भरवाना शुरू किए जाएंगे। इसमें 21 साल की बहनों और जिन घरों में ट्रैक्टर है उन परिवार की महिलाओं को भी योजना का लाभ दिया जाएगा।
बता दें कि चुनावी साल में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अभी एक हजार रुपए हर महीने महिलाओं को मिल रही है। आगे सीएम ने राशि बढ़ाने की भी बात कही है।