4 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

छत्तीसगढ़ के हाथियों ने MP में मचाया आतंक: कई जगह मचाया उत्पात

अनूपपुर। छतीसगढ़ से मध्यप्रदेश पहुंचे हाथियों के समूह ने मंगलवार को अनुपपुर एक ग्रामीण को कुचला दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ हाथियों का समूह घर के आंगन में लगे फल और सब्जियों को भी नुकसान पहुंच रहे है। देर शाम हाथियों के समूह के जाने के बाद वन विभाग और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जिले में लंबे समय से छत्तीसगढ़ के हाथियों का दल अनूपपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में आकर उत्पात मचा रहे है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके वन मंडलाधिकारी, एसडीओ, वन परिक्षेत्र अधिकारी, जैतहरी थाना से उप निरीक्षक, वन्यजीव संरक्षक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव और पटवारी पहुंचे। साथ ही ग्रामीण जनों को हाथियों के समूह से दूर रहने और अपने घरों को सुरक्षित करने के लिए मुनादी कराई गई है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।