MP: कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नियुक्ति, इन्हें मिली जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जिसमें भूपेंद्र गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले भूपेंद्र गुप्ता कांग्रेस में मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष थे। एमपी कांग्रेस कमेटी ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है।

आदेश में लिखी ये बात

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलना के निर्देशनुसार भूपेंद्र गुप्ता को कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया जाता है। आशा है कि आप राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भावनानुसार पार्टी संगठन की मजबूती के लिए सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पूर्व निष्ठा से करेंगे।

Exit mobile version