दिग्विजय ने राष्ट्रपति मुर्मू को जाँच के लिए लिखा पत्र: आदिवासी जैविक खेती योजना में करोड़ों के घोटाले का लगाया आरोप

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर आदिवासी जैविक खेती योजना में घोटाले का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने व्यापक स्तर पर जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने पत्र में शिकायतकर्ता पुनीत टंडन का हवाला दिया है।

पत्र में लिखी बात
दिग्विजय सिंह ने पत्र में लिखा- आवेदक ने मध्यप्रदेश के आदिवासी वर्ग के लिए साल 2016-17 में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ‘‘आदिवासी जैविक खेती योजना’’ के लिए स्वीकृत 74 करोड़ की राशि में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किए जाने की शिकायत की है। जिस पर राज्य शासन द्वारा कार्यवाही करने की जगह भ्रष्ट अफसरों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

 

Exit mobile version