MP में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले : 24 घंटे में मिले 32 नए मरीज, 6.7 हुआ पॉजिटिविटी रेट

भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 32 नए मरीज सामने मिले। साथ ही प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 6.7 फीसदी पहुंच गई है। बढ़ते आकड़ो को देख स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ गई है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 471 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें से 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 287 पहुंच गई है। वहीं आज 24 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में फिर सबसे अधिक केस मिले। यहां 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं भोपाल में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 105 हो गया। वहीं इंदौर में 5, ग्वालियर में 3, सीहोर में 3 रायसेन में 1, राजगढ़ में 2, खंडवा में 3 और उज्जैन में 1 कोरोना मरीज मिला। प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे मामले का असर आगामी चुनाव में भी हो सकता है। यदि इस स्थिति को नियंत्रण नहीं किया गया तो एक बार फिर प्रदेश के हालत नाजुक हो सकते हैं। अब देखना यह हैं कि शासं और प्रशासन इस पर क्या एक्शन लेते हैं।

Exit mobile version