
भोपाल। मध्यप्रदेश की मौजूदा शिवराज सरकार एक बार फिर कर्ज लेने जा रही है। जिसे लेकर पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि सरकार पूरी तरह से कर्ज में डूब चुकी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगला बजट कांग्रेस की सरकार पेश करेगी। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कर्ज लेना सरकार की रूटीन प्रक्रिया है। कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही है। कांग्रेस कभी बजट पेश ही नहीं कर पाएगी।
पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने कही ये बात
पूर्व मंत्री तरुण भनोट का ने कहा कि सरकार ने 18 साल से झूठ का पुलिंदा लहराया है। हम सरकार से मांग करते हैं कि अब सरकार हिसाब यात्रा निकालें। जिसमें पिछले 18 सालों का हिसाब दिया जाए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगला बजट कांग्रेस की सरकार पेश करेगी। पिछले आर्थिक सर्वेक्षण में सभी धरें गलत तरीके से प्रस्तुत की गई थी। बीते 18 साल में सरकार ने सिर्फ घोषणा की है। आज तक धरातल पर कुछ भी नहीं किया है। सरकार कर्ज पर कर्ज लेती जा रही है। हमने जमीन को सरकार को सौंपी, इसके बाद उन्होंने हजारों करोड़ का कर्ज लिया। सरकार पूरी तरह कर्ज में डूब चुकी है।
कर्ज लेना रूटीन प्रक्रिया- BJP
कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने कहा कि कर्ज लेना सरकार की रूटीन प्रक्रिया है। हजारों करोड़ की घोषणाओं पर मंत्री बोले कि नामुमकिन को भी जो मुमकिन कर दे उसी का नाम शिवराज है। वहीं बिजली कटौती को लेकर कहा कि पर्याप्त बिजली एग्रीकल्चर और घरेलू उपयोग के लिए दी जा रही है। उन लोगों की बिजली काटी गई है, जिन्होंने बिल नहीं दिए। वहीं अगले बजट वाले बयान को लेकर नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अगला क्या, कभी बजट पेश ही नहीं कर पाएगी। कांग्रेस पूरे देश में खत्म हो रही है। कहीं कांग्रेस बची नहीं है, बुरी स्थिति है, उनके पास कहने को कुछ नहीं है।
30 दिन में 5वीं बार लेगी 3 हजार करोड़ का लोन
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार 1 मार्च को बजट से पहले कर्ज लेगी। सरकार 30 दिन में 5वीं बार कर्ज लेने जा रही है। 20 साल के लिए आईबीआई के माध्यम से 3 हज़ार करोड़ रुपये का लोन लेगी। जिसे 1 मार्च 2043 तक ऋण चुकाना होगा। सरकारी जानकारी के मुताबिक, विकास परियोजनाओं और वित्तीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कर्ज लिया जा रहा है।