भोपाल: दिग्विजय सिंह बोले, अफवाहों का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है सोशल मीडिया, जो बन गया है देश के लिए खतरा  

भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गह नेता ने मंगलवार को ‘मध्य प्रदेश के बदलाव में डीजिटल मीडिया की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर अपने विचार रखे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया को देश के लिए खतरा बताया। 

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘आज सोशल मीडिया अफवाहों का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका हैं। यह ना सिर्फ इस देश बल्कि हमारे साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए खतरा हैं। 

दिग्विजय सिंह ने आयोजित इस कार्यशाला को आगे संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वालों को पकड़ना होगा। जब तक सोर्स नहीं पकड़ोगे तब तक सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों को नहीं पकड़ा जा सकता। साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमें साइबर सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। 

दिग्‍गज नेता ने आगे कहा कि आज कोई भी व्यक्ति एक से ज़्यादा सोशल मीडिया पर अलग अलग नाम से अपने अकाउंट बना सकता हैं। आज बिना आइडेंटिटी के आप 50-50 अकाउंट बना सकते हैं। लेकिन हम उस व्यक्ति को रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि आज हमें साइबर सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि सोशल मीडिया आज देश के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चूका हैं। सोशल मीडिया अफवाहों का आज सबसे बड़ा गढ़ बन गया हैं। ऐसे में हमे हर हाल में इसे रोकने की आवश्यकता हैं। 

Exit mobile version